हर्षित गुप्ता बने व्यापार मंडल के महामंत्री ,सुमित बाली को मिली युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पद की कमान

हर्षित गुप्ता बने व्यापार मंडल के महामंत्री ,सुमित बाली को मिली युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पद की कमान

ऋषिकेश- प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने प्रांतीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है ।साथ ही उन्होंने युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर सुमित बाली को मनोनीत किया है। सोमवार को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया।

उन्होंने वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व रामकुमार कश्यप को सौंपा है ।जबकि सौरभ गर्ग को उपाध्यक्ष बनाया गया है। व्यापार मंडल में महामंत्री पद का महत्वपूर्ण दायित्व हर्षित गुप्ता को सौंपा गया है। आज दोपहर एक सूक्ष्म समारोह के बीच व्यापारी नेता केके लांबा की मौजूदगी में तमाम नव मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने उम्मीद जताई की तमाम नवमनोनीत पदाधिकारी अपने दायित्वों पर खरा उतर कर व्यापारी हितों के लिए सदैव सघर्षरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: