कोरोना की भेंट चड़ी सावन की शिवरात्रि

कोरोना की भेंट चड़ी सावन की शिवरात्रि
ऋषिकेश-मंदिर सूने,बाजारों में सन्नाटा, सड़कें खाली खाली।कुछ ऐसी तस्वीर रही आज सावन की शिवरात्रि पर्व के दौरान लॉकडाउन के चलते तीर्थ नगरी ऋषिकेश की।सूपर संडे के दिन पड़ी सावन की शिवरात्रि भी कोरोना संकटकाल की भेंट चड़ गई।
लॉकडाउन की वजह से देवों के देव महादेव के महापर्व पर भी जलाभिषेक से वंचित रह गये श्रद्वालु।नगर के तमाम शिव मंदिरों में प्रशासन की सख्ती की वजह से बहुत कम संख्या में ही श्रद्वालु जलाभिषेक के लिए पहुंच पाये। शहर के शिवालयों में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखाई पड़ी और श्रद्वालुओं ने घरों में रहकर ही पर्व पर शिव अराधना की।
कुल मिलाकर लॉकडाउन का दूसरा दिन ऋषिकेश में सफल रहा। पुलिस को पहले की तरह खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। लॉकडाउन का व्यापक असर आज देखने को मिला। खास बात यह रही कि लॉकडाउन को लेकर लोग खुद ही जागरूक रहे।हालांकि सुबह के समय घरों से बाहर टहलने वाले लोग लॉकडाउन से बेपरवाह दिखे। आस्थापथ पर भी रोजाना वॉक करने वाले टहलते नजर आए। सड़कों पर आवाजाही बनी रही। इस पर यह सवाल भी उठा कि क्या सिर्फ दुकानें बंद करने से कोरोना संक्रमण की चेन टूट सकती है। क्योंकि व्यक्तियों की आवाजाही लॉकडाउन के दौरान भी बरकरार रही।