केन्द्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

केन्द्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश- केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के जन्म दिवस के मौके पर भाजपाइयों ने नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनके दीर्घायु की मनोकामना भी की गई।भाजपा के ऋषिकेश एवं श्यामपुर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के जन्म दिवस के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा डॉ निशंक का जीवन समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने डॉ निशंक को सुचिता का प्रतीक बताया।भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती कहा कि डा निशंक के कुशल मार्गदर्शन में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय शानदार कार्य कर रहा है। उन्होंने स्वच्छता अभियान के लिए जुटे तमाम कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया।इस दौरान
जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल, भाजपा नेत्री सरोज डिमरी, वरिष्ठ नेता संजय शास्त्री ,इंद्र कुमार गोदवानी, पार्षद शिव कुमार गौतम, महामंत्री हिमांशु संगतानी, सुमित पवार, ऋषि राजपूत ,वीर भद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महामंत्री सुंदरी कंडवाल ,भूपेंद्र राणा, जितेंद्र अग्रवाल, अनीता रैना, शारदा सिंह, बृजेश शर्मा, दीपक बिष्ट, राजू नरसिम्हा, अनीता तिवारी ,रोमा सहगल, उषा जोशी, जयंत किशोर शर्मा, सचिन अग्रवाल ,जयप्रकाश ठेकेदार ,गंभीर सिंह मेवाड़, अविनाश अग्रवाल ,चेतन शर्मा, मनीश बनवाल, मूंगा देवी, नितिन सक्सेना, राकेश अग्रवाल, सिद्धार्थ आदि शामिल रहे।