कोविड-19 से बचाव एवं चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार के लिए चलाया जन जागरूकता अभियान

कोविड-19 से बचाव एवं चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार के लिए चलाया जन जागरूकता अभियान
ऋषिकेश- ऋषिकेश डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन एवं धार्मिक संस्था श्री दुर्गा शक्ति मंदिर मनीराम मार्ग के संयुक्त तत्वाधान में कोरोनावायरस से बचाव हेतु जन जागरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर प्रतिष्ठानों पर कोरोना महामारी से बचाव हेतु प्रचार सामग्री! स्टीकर लगाए गए तथा हैंड सैनिटाइजर एवं फेस मास्क वितरित किए गए।
इस दौरान अभियान से जुड़े सदस्यों ने चीनी सामान के बहिष्कार हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया । डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन नारंग ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा महामारी से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में और भी संस्थाओं को आगे आना चाहिए। एसोसिएशन के द्वारा जागरूकता अभियानआगे भी जारी रहेगा।
जन जागरण अभियान में ऋषिकेश डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन अध्यक्ष रमन नारंग श्री दुर्गा शक्ति मंदिर अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा,अरविंद किंगर ,लोकेश गोगिया, सुभाष कोहली, विनोद मेहंदीरत्ता, अनुज जैन, सुरेश सूरी ,सागर ग्रोवर, साहिल दरगन ,पं ज्योति शर्मा ,जितेंद्र आनंद ,पंकज चावला, हेमंत डंग, अनिल विरमानी , विनोद शर्मा ,मुकेश शर्मा, प्रदीप कोहली, राजेश रावल , सतीश कक्कड़ ,प्रदीप चावला चंद्र विरमानी आदि शामिल रहे।