श्री भरत मंदिर के महंत अशोक प्रपन्नाचार्य को राज्य आंदोलनकारियों ने दी श्रद्धांजलि

श्री भरत मंदिर के महंत अशोक प्रपन्नाचार्य को राज्य आंदोलनकारियों ने दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश- श्री भरत मंदिर के महंत अशोक प्रपन्नाचार्य के निधन पर राज्य आंदोलनकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने आज संयुक्त बैठक कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य की अलख जगाने के साथ तीर्थ नगरी के लिए अनेकों जनोपयोगी कार्य कराने के लिए महंत अशोक प्रपन्नाचार्य का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार की पूर्वाहन 11 बजे हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक पर एकत्र हुए राज्य आंदोलनकारियों ने श्री भरत मंदिर के महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंच के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने उनके संपूर्ण जीवन पथ पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पार्षद राकेश सिंह, विक्रम सिंह भंडारी, गंभीर मेवाड़, युद्धवीर चौहान, राकेश पोखरियाल, रुकम पोखरियाल, सरोजिनी थपलियाल, नंदकिशोर जाटव , बीना बहुगुणा,सरला, मुन्नी ध्यानी आदि शामिल थे।