एन सी सी कैडेट्स की सतरंगी प्रस्तूतियों ने समां बांधा

एन सी सी कैडेट्स की सतरंगी प्रस्तूतियों ने समां बांधा
ऋषिकेश- एनसीसी के प्रतिभागियों ने अपनी सतरंगी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
ऑनलाइन एन आई सी एन सी सी कैम्प एक भारत श्रेष्ट भारत सप्ताह के चौथे दिन की शुरुआत पर कैप्टेन राकेश भुटयानी ने गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार ने कैम्प मैं महाराष्ट एन सी सी ग्रुप को महाराष्ट राज्य के विशेषताओं के बारे मे बताने का न्यौता दिया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र एन सी ग्रुप द्वारा महाराष्ट के धरोहर,भाषा,पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल व साथ ही पुरातन चीजों की जानकारी चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत की गयी।कैम्प मैं आगे समूह नृत्य व एकल नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें ऋषिकेश महाविद्यालय की कैडेट्स इशिका, हिमानी, प्राची और आराधना द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया जबकि एकल नित्य मैं कैडेट्स आयुष, हिमांशु और आशीष द्वारा गढ़वाली डांस की प्रस्तुति दी गई। महाराष्ट्र एन सी सी ग्रुप द्वारा भी समूह नृत्य कैडेट्स अभिषेक, मंजरी और डिम्पल द्वारा प्रस्तुत किया गया । कोटद्वार कॉलेज से प्रवेश व अन्य सदस्य द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया ।कैम्प मैं आगे मराठी भाषा के इतिहास के बारे मे अवगत कराया गया जिसमे कैडेट्स को जानकारी दी गई कि मराठी भाषा 1966 में इसे महाराष्ट्र की राजभाषा का दर्जा दिया दिया गया। इसे बोलने का मानक स्वरूप पुणे (भूतपूर्व पूना) शहर की बोली है। यह भाषा गोवा, कर्नाटक, गुजरात में बोली जाती है। केन्द्रशासित प्रदेशों में यह दमन और दीव , और दादरा तथा नगर हवेली में भी बोली जाती है। ऑनलाइन कैम्प मैं इस अवसर पर महाराष्ट्र ग्रुप से लेफ्टिनेंट रेवती रामदास , लेफ्टिनेंट सोमंथ, लेफ्टिनेंट जाधव, लेफ्टिनेंट विश्वनाथ, मेजर उर्मिला, रुड़की ग्रुप से कैप्टन डॉ सतेन्द्र कुमार ,केयर टेकर पवन केयर टेकर डॉ तनु मित्तल और देहरादून ग्रुप से मेजर अतुल , लेफ्टिनेंट दिवेश , लेफ्टिनेंट शिवांगी आदि अपने कैडेट्स के साथ ऑनलाइन कैम्प मैं मौजूद रहे । ब्रीगेडिेयर रविन्द्र गुरूंग रुड़की ग्रुप कमांडेंट, कर्नल यू एस त्रिवेदी, ऑफिसर कर्नल प्रदीप भट्ट ने सभी कैडेट्स के समूह नृत्य की सराहना की ।