महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद को किया नमन

महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद को किया नमन
ऋषिकेश- स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दायित्वधारी भगतराम कोठारी एवं कृष्ण सिंघल ने
महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद को नमन किया है। अध्यक्ष गन्ना एवं चीनी विकास उधोग बोर्ड राज्य मंत्री भगतराम कोठारी ने दुनियाभर में आध्यात्म की अलख जगाने वाले स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें
श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिखाया। वे युवाओं को नेतृत्व करने की प्रेरणा देते थे। उन्होंने अल्प आयु में ऐसा कार्य किया, जिसके बल पर हमारा देश आध्यात्मिक नेतृत्व के रूप में विश्व में स्थापित हुआ।
उधर गढवाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल ने भी विश्व को एकात्मकता का संदेश दिया देने वाले महान विचारक स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।राज्य मंत्री सिंघल ने कहा कि अपने छोटे से जीवनकाल में उन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका बजाया था. अमरीका के शिकागो की धर्म संसद में साल 1893 में जब स्वामी विवेकानंद ने अपने भाषण की शुरुआत ‘मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों’ कहकर की थी जिसके बाद सभागार कई मिनटों तक तालियों की गूंज हर तरफ गूंजती रही थी।
कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचारों की प्रासंगिकता सदैव कायम रहेगी।