भाजपा सरकार दमनात्मक नीतियां अपनाकर कर रही है लोकतंत्र की हत्या- राजपाल खरोला

भाजपा सरकार दमनात्मक नीतियां अपनाकर कर रही है लोकतंत्र की हत्या- राजपाल खरोला
ऋषिकेश- डीजल और पेट्रोल की बढ़ती हुई कीमतों ने उत्तराखंड में अपनी साख के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंक दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर झूठे मुकदमे लगाए जाने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज धरना प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर प्रदशर्नकारियों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा निरंतर बढ़ रही बेरोजगारी और उसके ऊपर लगातार 22 बार डीजल पेट्रोल के दामों के बढ़ने से महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है ।आज आम आदमी का जीना दूभर हो गया है ।लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष देश को मजबूत करने का काम करता है जिसके अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा जो कार्यक्रम किया गया वह प्रदेश की सरकार को जगाने के लिए किया गया था किंतु प्रदेश सरकार द्वारा उनके ऊपर मुकदमे दायर करना और कुछ दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर मुकदमे दायर करना अपने आप में लोकतंत्र की हत्या प्रतीत होती है ।लिहाजा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आज सड़कों पर है और इस दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु जोशी, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद देवेंद्र प्रजापति ,पार्षद जगत नेगी, मधु मिश्रा पार्षद भगवान सिंह पवार ,पार्षद श्रीमती विजयलक्ष्मी, शर्मा चंद्रकांता जोशी, अभिषेक शर्मा ,शैलेंद्र सेमवाल ,सोनू पांडे ,एकांत गोयल, गौतम नौटियाल ,राजू गुप्ता ,पूर्व पार्षद सरोजिनी थपलियाल ,अभिनव मलिक, उत्तम दास ,जयपाल सिंह, राजीव बड़थ्वाल , अमित सागर, अजय राजभर, इमरान खान आदि मौजूद रहे।