राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल ने नितिन गुप्ता को मीडिया और अतुल शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया

ऋषिकेश- राज्यमंत्री कृष्ण सिंघल ने नितिन गुप्ता को अपना मीडिया प्रभारी और अतुल शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
बुधवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री सिंघल ने अपने कैंप कार्यालय में जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता के साथ कार्य कर रहे शहर के दोनों युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी का नियुक्ति पत्र सौंपा। मौके पर नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राज्यमंत्री का आभार जताया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री सिंघल ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दोनों युवा उनके तमाम कार्यक्रमों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने में मीडिया एवं सोशल मीडिया का उपयुक्त प्रयोग करेंगे। उन्होंने नियुक्त किए दोनों युवाओं से शहर की तमाम समस्याओं पर भी नजर रखने के निर्देश दिए।