अभिनव सिंह मलिक कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव नियुक्त

अभिनव सिंह मलिक कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव नियुक्त

ऋषिकेश-कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश एवं कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता , प्रभारी रुचिरा चतुर्वेदी एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जिस में ऋषिकेश निवासी अभिनव सिंह मलिक को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया।

इस से पूर्व अभिनव सिंह मलिक कांग्रेस के छात्र संघठन एन एस यू आई में राष्ट्रीय सयोजक पद पर कार्य कर रहे थे। अब पार्टी ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा को देखते हुए उन्हें उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव पद की मह्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है। इस मौके पर अभिनव सिंह मलिक ने कहा की वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों को उत्तराखंड के कोने कोने तक पहुंचने और कांग्रेस पार्टी से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने का कार्य करेंगे। उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है और आगामी विधानसभा सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: