पेड़ पौधे जीवन की बहुमूल्य सम्पत्ति-कृष्ण सिंघल

पेड़ पौधे जीवन की बहुमूल्य सम्पत्ति-कृष्ण सिंघल
ऋषिकेश-गढवाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की बहुमूल्य सपत्ति हैं, इसे बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
उक्त विचार दायित्व धारी सिंघल ने सोमवार को जनन्नाथ विश्व ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, लालतप्पड़ में स्व परम्पूज्य जगत गुरु रामानन्दाचार्य हंस देवाचार्य महाराज के शिष्य महंत लोकेश दास के 28वे जन्मदिन के शुभअवसर पर उनके साथ पौधारोपण करते हुए व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि सरकार की और से लगातार पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। परिसर में लगाए गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन को सुखदायी बनाते हैं।ऐसी दशा मे अधिक से अधिक पौधरोपण करके मानव जीवन को सुखदायी बनाया जा सकता हैं।इस अवसर पर महंत लोकेशदास महाराज, जयपाल गांधी(डायरेक्टर), शंकर पाठक, विक्रम सिंह, शिवम चड्डा, रविन्द्र, पवन जुगरान, नवीन सुमाक्ष, जगदीश सिंह रावत आदि
मोजूद रहे।