बाल वेज्ञानिक साक्षी बडोनी को राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल ने किया सम्मानित

बाल वेज्ञानिक साक्षी बडोनी को राज्य मंत्री कृष्ण सिंघल ने किया सम्मानित
ऋषिकेश-डिजास्टर अलार्म सिस्टम बनाने वाली मां आनंदमयी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा साक्षी बडोनी को राज्यमंत्री कृष्ण सिंघल ने सम्मानित किया। तीर्थ नगरी की इस होनहार छात्रा की उपलब्धि को महामहिम राज्यपाल द्वारा भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
शुक्रवार की दोपहर गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सिंघल मां आनंदमई स्कूल पहुंचे यहां प्रधानाचार्य व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विद्यालय की होनहार बाल वैज्ञानिक छात्रा का अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर राज्य मंत्री सिंघल ने कहा कि विज्ञान को विषय के समझकर उससे प्यार करने वाले ही आगे चलकर बड़े वैज्ञानिक हुए हैं।उन्होंने होनहार छात्रा साक्षी की पीठथपथपाते हुए कहा कि इनोवेशन पर ध्यान दें, कुछ नया करने का हमेशा प्रयास करते रहें। उदाहरण देकर बताया कि सेफ्टीपिन की जब खोज हुई थी, उस समय यह बड़ी खोज रही होगी। आज के परिवेश में देखें तो सेल्फी स्टिक, ड्रोन कैमरा नए इनोवेशन के नमूने हैं। जो भी चाहेंगे जरूर पाएंगे, बस सच्ची लगन होनी चाहिए।
राज्य मंत्री ने कहा कि साइंस एक ऑब्जर्वेशन है, इसे समझने की जरूरत है। उन्होंने न्यूटन का उदाहरण देकर बाल वेज्ञानिक साक्षी को प्रोत्साहित किया।इस दौरान विधालय के प्रिंसिपल अमरनाथ विश्वास,स्कूल प्रबंधक अर्पित पंजवानी, ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल,अर्जुन सिंह , संदीप, कृपाल बिष्ट आदि मोजूद रहे।