पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पर्यावरण प्रेमी एवं स्पर्श गंगा अभियान के सदस्य चंद्रवीर पोखरियाल हुए सम्मानित

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पर्यावरण प्रेमी एवं स्पर्श गंगा अभियान के सदस्य चंद्रवीर पोखरियाल हुए सम्मानित

ऋषिकेश-पर्यवरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ऋषिकेश मुनिकिरेती क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमी स्पर्श गंगा अभियान एवं श्री गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति के संस्थापक चंद्रवीर पोखरियाल को पर्यावरण के क्षेत्र मे किये गये विशिष्ट कार्य एवं सम्पूर्ण क्षेत्र मे गंगा स्वछता पर्यावरण सुरक्षा हेतु जन चेतना अभियान के अंतर्गत उत्तराखण्ड की प्रमुख पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था मैती के संस्थापक एवं निदेशक कल्याण सिंह पदमश्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संम्मान एवं शुभकामना पत्र द्वारा सम्मानित किया गया ।पोखरियाल को मिले
सम्मान पर क्षेत्र की अनेक सामाजिक संस्थाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरलता सहजता की प्रतिमूर्ति चंद्रवीर पोखरियाल वास्तव मे सच्चे पर्यावरण प्रेमी के रूप मे हैं। जिन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रवेश द्वार को पावन पवित्र बनाये रखने के लिए श्री गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति की स्थापना आज से 20 साल पहले की थी जिसका उद्देश्य विभिन्न देश विदेश के साथ प्रान्तों से आने वाले तीर्थ के लिए यह नगर अपनी पावनता पवित्रता स्वच्छता बनाये रख सके ।
स्पर्श गंगा अभियान से जुड़ने का उद्देश्य के विषय मे अपने विचार रखते हुए पोखरियाल ने कहा कि गंगा की अमृतमय जल धारा से ही उत्तराखण्ड ओर इस राष्ट्र की पहचान बनी हुई इसकी स्वच्छता पवित्रता बनी रहे इसके लिए वे सदैव प्रयास रत रहते हैं।
उनको मिलने वाले सम्मान के सन्दर्भ मे उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी लोगों को मिला है जो इस पुनीत कार्य मे मेरे साथ लगे हुए है ।
इस अवसर पर गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष दिनेश डबराल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान हम सभी के लिए गौरव का विषय है ।
प्रसन्नता व्यक्त करने वाली संस्थाओं मे श्री गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति मुनिकीरेती , आवाज़ साहित्यिक संस्था, गढ़ भूमि लोक संस्कृ ति सरक्षण समिति ढालवाला ,गई गंगा सेवा समिति आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: