हिंदू साम्राज्य दिवस की महापौर ने दी बधाई

हिंदू साम्राज्य दिवस की महापौर ने दी बधाई

ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने नगर वासियों को हिंदू साम्राज्य दिवस की बधाई दी है।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि कण-कण में ईश्वर का वास है। वसुधैव कुटुंबकम एवं सर्वे भवंतु सुखिन, नारी एवं गुरू का सम्मान भारतीय संस्कृति का आधार है। लेकिन विदेशी आक्रांताओं ने सबसे पहले भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का दुस्साहस किया। उन्होंने कहा कि अजय शक्ति, सुशीलता, ज्ञान, धेयनिष्ठा, वीर व्रत आदि गुणों के कारण छत्रपति शिवाजी हिंदुओं के आदर्श हैं। शिवाजी की राष्ट्रभक्ति, युद्ध नीति, सामाजिक समरसता, जन जागरण, प्रजातंत्र की स्थापना, त्याग, नारी सम्मान, माता, गुरू की आज्ञा
हम सबको प्रेरित करती रही है।महापौर ममगाई ने कहा कि भारतीय समाज पर विदेशी अत्याचार हुए। पूजा घर तोड़े गए और महिलाओं पर अत्याचार हुए। शिवाजी ने अटक से कटक तक पूर्व से पश्चिम तक लड़ाइयां लड़ कर सभी में विजय प्राप्त की।उन्होंने नई पीढ़ी से आगे बढ़ने के लिए शिवाजी के जीवन से सीखने का आह्वान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: