पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया चिदानंद मुनि महाराज का जन्मदिन

पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया चिदानंद मुनि महाराज का जन्मदिन
ऋषिकेष-तीर्थ नगरी को योग और आधयात्मिक गतिविधियों के जरिए ग्लोबल पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज के 68 वें जन्मदिन को साधकों ने गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान देश विदेश से अनुयायियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी।वेबिनार के जरिए परमार्थ परमाध्यक्ष ने उन्हें तुलसी के पौधे के रोपण का संकल्प कराया।
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस के सह संस्थापक एवं गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का 68 वें जन्मदिन के अवसर पर परमार्थ निकेतन में सोशल डिसटेंसिंग का गंभीरता से पालन करते हुये प्रातःकाल विशेष हवन का किया। तत्पश्चात स्वामी चिदानंद ने परमार्थ प्रांगण में तुलसी के पौधा का रोपण किया। स्वामी चिदानंद के जन्मदिवस पर विश्व शान्ति एवं कोरोना से मुक्ति के लिये महामृत्युजंय मंत्र, गायत्री महामंत्र, अन्य वैदिक मंत्र एवं ’’ऊँ शान्त कोरोना शान्त स्वाहा’’ के दिव्य मंत्रों की आहुतियों से हवन किया गया।इस अवसर पर उन्होंने संदेश दिया कि ’’जीवन ही सर्वोत्तम उपहार है।उन्होंने दुनियाभर से मिले बधाई संदेशों के लिए आभार भी जताया।