एमआईटी संस्थान में ऑनलाइन पर्यावरण जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

एमआईटी संस्थान में ऑनलाइन पर्यावरण जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
ऋषिकेश-मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विज्ञान विभाग व कंप्यूटर विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “ऑनलाइन पर्यावरण जागरूकता सप्ताह” की शुरुआत एमआईटी संस्थान के निदेशक रवि जुयाल दूरभाष द्वारा की गई।
इस साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरूआत में पर्यावरण विषय पर ‘ई-स्लोगन प्रतियोगिता’ से की गई। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में सभी छात्रों,शोधकर्ताओं व शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।इसी कड़ी में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक निबंध प्रतियोगिता व जंतु विज्ञान विषय जागरूकता पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों से प्रतियोगियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इससे पूर्व 26 मई को कोविड़-19 पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया था।जिसमें उत्तराखंड व अन्य प्रदेशों से 870 से अधिक प्रतियोगियों अपना प्रतिभाग किया।आने वाले दिनों में पर्यावरण विषय,पोस्टर,प्रतियोगिता,बायोटेक्नोलॉजी,माइक्रोबायोलॉजी,कंप्यूटर साइंस व पर्यावरण विज्ञान आदि विषयों पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।प्रतियोगिता के संचालक मंडल में डॉ0 कौशल्या डंगवाल,डॉ0 सुनील कुमार सिंह,डॉ0 माधुरी कोशिश लिली,प्रदीप पोखरियाल व डॉ0 कमलेश कुमार भट्ट आदि शामिल हैं।एमआईटी संस्थान के निदेशक रवि जुयाल व आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ0 ज्योति जुयाल ने लॉकडाउन के दौरान संस्थान की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। ऑनलाइन प्रतियोगिता 5 जून तक चलेगी।