कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
ऋषिकेश-देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री,भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। कांग्रेस नेता खरोला ने पंडित नेहरू की 56 वीं पुण्यतिथि पर कहा है कि पंडित नेहरू भारत भूमि के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जन-जन के प्रिय नेता रहे हैं। आज भी भारतवासियों के दिल-दिमाग में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की अमिट छाप अंकित है। पं. नेहरू ने देश के विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया। सामाजिक अधोसंरचना से लेकर सड़क, बिजली, पानी, रेलवे, विमानन जैसी भौतिक अधोसंरचना के विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।कांग्रेस प्रदेश महासचिव खरोला ने कहा कि पंडित नेहरू एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे, इसकी झलक उनकी किताब ‘विश्व इतिहास की झलक‘ और ‘भारत एक खोज‘ में मिलती है।