राजकुमार अग्रवाल ने किया कार्य कारिणी का विस्तार

राजकुमार अग्रवाल ने किया कार्य कारिणी का विस्तार
ऋषिकेश- देवभूमि उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान कराने के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी लगातार करता रहेगा ।
व्यापार मंडल में ऐसे व्यापारियों को जोड़ा जाएगा जोकि समाज सेवा में भी यकीन रखते हो।अग्रवाल ने सोमवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया।
देवभूमि उत्तरांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछले काफी अर्से से शहर के समाजसेवी व्यापारी व्यापार मंडल से जुड़ना चाह रहे थे।ऐसे ग्यारह व्यापारियों
अशोक थापा, भारत भूषण रावल,अजय कुमार तिवारी ,राजीव गावड़ी,कुलविंदर सिंह, नरेंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा, दीपक दरगन,हरीश आनंद, गगनदीप सिंह बेदी को कार्यकारिणी में स्थान दिया है। प्रांतीय अध्यक्ष अग्रवाल ने कार्यकारिणी के विस्तार पर उम्मीद जताई कि उपरोक्त तमाम नए सदस्य व्यापारियों व समाज के पीड़ित लोगों की समस्याओं को हल कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।