कोरोना पॉजिटिव मृतक महिला का पुलिस प्रशासन ने कराया अतिंम संस्कार

कोरोना पॉजिटिव मृतक महिला का पुलिस प्रशासन ने कराया अतिंम संस्कार
ऋषिकेश-कोरोना वायरस (पॉजिटिव) एवं कैंसर से पीड़ित महिला की मृत्यु के पश्चात, पुलिस व प्रशासन द्वारा सुरक्षा के समस्त उपाय व पी.पी.ई. किट पहनकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया। स्थानीय बहादुर पुलिस प्रशासन की शहर के विभिन्न संगठनों ने इस नेक काम के लिए मुक्त कंठ से सराहना की है।गौरतलब है कि एम्स अस्पताल में कल एक महिला जो कोरोना वायरस से पॉजिटिव व कैंसर से पीड़ित थी, की मृत्यु हो गई थी। कोविड 19 का शिकार हुई महिला की मृत्यु के बाद उसकी दाह संस्कार को लेकर गहमागहमी बनी हुई थी। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने फिर से अपना अपना मानवीय रूख दिखाते हुए तमाम सुरक्षा बंदोबस्त और करोना संक्रमण से बचाव करते हुए उत्त मृतक महिला का अंतिम संस्कार मुक्ति धाम में करवा दिया। इस दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा एहतियात के तौर पर पी.पी.ई किट भी पहनी गई थी। संसकार के बाद पूरे स्थान को सैनिटाइज भी करवाया गया।