बेहद सौम्य था राजीव जी का सम्पूर्ण व्यकितत्व-डा सुनील गुल्हाटी

बेहद सौम्य था राजीव जी का सम्पूर्ण व्यकितत्व-डा सुनील गुल्हाटी
ऋषिकेश-देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके करीबी मित्रों में शामिल और उनकी टीम का हिस्सा रहे कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा सुनील गुल्हाटी ने उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित की।वृहस्पतिवार को देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।स्व राजीव गांधी को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा गुल्हाटी ने बताया कि राजीव जी की शख्सियत जहां बेमिसाल थी वहीं उनका पूरा जीवन सौम्य था । उनके साथ सद्वभावना यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले डा गुल्हाटी ने बताया कि यह उनका सौभाग्य रहा कि उन्हें भी एक साथी और सर्मपित कार्यकर्ता के तौर पर उनके साथ काम करने का अवसर मिला।उन्होंने बताया
देश के विकास का विजन उनकी बातों में साफ झलकता था। एक सॉफ्टवेयर पावर के रूप में उभरते भारत और एक धड़कते लोकतंत्र का सपना साकार करने के लिए अक्सर वह वैचारिक आदान प्रदान करते रहते थे। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के युवाओं को 18 वर्ष मतदान का अधिकार व पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार देंने, महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण काम किये।उनके बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा।