हंस फाउंडेशन मदद में निभा रहा है अग्रणीय भूमिका-पदमेन्द्र सिंह बिष्ट

हंस फाउंडेशन मदद में निभा रहा है अग्रणीय भूमिका-पदमेन्द्र सिंह बिष्ट

ऋषिकेश-हंस फाउंडेशन ने भाबर क्षेत्र के अंतर्गत बोक्सा जनजाति के करीब 250 परिवारों को खाद्यय सामग्री का वितरण किया।
हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेन्द्र सिंह बिष्ट’ ने बताया कि हंस फाउंडेशन द्वारा ग्रास्टनगंज में 40 नेपाली मजदूर परिवारों को भी राशन का वितरण किया गया।इसके अलावा पौड़ी जिले में जिला और पुलिस प्रशासन के माध्यम से 1000 मास्क और 500 सैनेटाइजर वितरित किए गए।रामनगर में 180 परिवारों का राशन बांटा गया। साथ ही प्रशासन के माध्यम से 1000 मास्क और 500 सैनेटाइजर का वितरण किया गया।पौड़ी और रामनगर प्रशासन ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता श्री मंगला और भोले महाराज का आभार व्यक्त किया। बिष्ट ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में लॉक डाउन के चलते दो दिन पूर्व माता मंगला और भोले महाराज ने एक करोड़ इक्यावन लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।इससे पूर्व एक लाख मास्क और एक लाख सैनेटाइजर आदि हंस फाउंडेशन शहरी विकास मंत्र मदन कौशिक को सौंप चुका है,जो प्रदेशवासियों को वितरित किए गए हैं।बताया कि हंस फाउंडेशन प्रदेश की जनता की हरसंभव मदद के लिए सदैव आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: