*सैकड़ों ऑटो चालकों को नगर आयुक्त के साथ महापौर ने कैम्प कार्यालय में बांटा राशन*

*सैकड़ों ऑटो चालकों को नगर आयुक्त के साथ महापौर ने कैम्प कार्यालय में बांटा राशन*
ऋषिकेश-वैश्विक महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में गरीबों, असहायों एवं कमजोरों की मदद के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा खाद्य सामग्री वितरण का सिलसिला लगातार बना हुआ है।
रविवार को नगर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल की मोजूदगी में महापौर अनिता ममगाई के पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय से आटो चालकों को राहत सामग्री वितरित की गई। तिपहिया चालकों द्वारा नगर निगम प्रशासन से घरों में राशन खत्म होने की जानकारी देकर बताया गया था कि काम धंधा बंद होने की वजह से उनके पैसे भी समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में उनकी राशन देकर मदद की जाए जिसका तुरंत संज्ञान लेते हुए महापौर अनिता ममगाई ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में तिपहिया चालकों को राहत सामग्री के किट वितरित किए।इस दौरान चालकों को लॉकडाउन का पालन करने एवं शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया।महापौर ममगाई ने बतायाा कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से लॉकडाउन चल रहा है जिससे सभी काम-धंधे बंद हैं। इस दौरान रोजाना काम करके घर चलाने वालों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है।इन तमाम लोगों की निगम प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है। इसी तरह शहर के ऑटो चालक भी परेशान चल रहे हैं। उनके द्वारा मदद की गुहार लगाई गई थी ,जिसको देखते हुए उन्हें आज राशन वितरित किया गया। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड हैं उन्हें सरकार की ओर से राशन दिया जा रहा है और जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उनके लिए नगर निगम राशन की व्यवस्था कर रहा है।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रवींद्र राणा,पार्षद चेतन चौहान, प्रदीप गुप्ता,जोनी लंबा,प्रिंस गुप्ता, राजेन्द्र, आदि मोजूद रहे।