प्रगति विहार मे महिलाओं ने नगर आयुक्त को सौंपे स्वयं निर्मित मास्क

प्रगति विहार मे महिलाओं ने नगर आयुक्त को सौंपे स्वयं निर्मित मास्क
ऋषिकेश- कोविड-19 की लड़ाई में नगर निगम प्रशासन द्वारा झोंकी जा रही ताकत को देखते हुए शहर के विभिन्न वार्डो में लोगों ने अब निगम प्रशासन का सहयोग करना शुरू कर दिया है।
बुधवार की दोपहर वार्ड संख्या 12 के प्रगति विहार की महिलाओं ने नगर मुख्य आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल को नगर निगम कर्मचारियों व अन्य लोगों के लिए 300 से अधिक स्वयं निर्मित मास्क सौपें।
प्रगति विहार के पार्षद एडवोकेट राकेश सिंह मियां ने बताया की कि वार्ड की महिलाओं से समाज सेवा में लगे हुए लोगों के लिए मास्क बनाने की अपील की गई थी। इसीक्रम में आज श्रीमती गीता बडोनी, श्रीमती मोहिनी अरोड़ा, श्रीमती सरिता पैनयूली, श्रीमती गीतिका गुलाटी, श्रीमती अमित कौर, श्रीमती किरण कश्यप, द्वारा स्वयं निर्मित मास्क पहले चरण में नगर निगम सफाई कर्मियों हेतु दिए गए है ।
इस दौरान नगर आयुक्त क्वीरियाल ने क्षेत्रीय पार्षद व तमाम महिलाओं का आभार जताया।कहा कि, कोविड-19 की लड़ाई में प्रशासन को सहयोग करेंं। उन्होंने तमाम महिलाओं से भी बिना मास्क पहने बाहर ना निकलने की अपील भी की।