निगमकर्मियों द्वारा एकत्र की गई राहत राशि का चेक महापौर ने मुख्यमंत्री सौंपा
निगमकर्मियों द्वारा एकत्र की गई राहत राशि का चेक महापौर ने मुख्यमंत्री सौंपा
ऋषिकेश- कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए लोग लगातार मदद के हाथ आगे बढ़ा रहे हैं।
नगर निगम कर्मियों ने भी देश पर आई इस आपदा की घड़ी में 1 दिन का वेतन प्रदेश सरकार को दान देते हुए कल एक लाख इक्कीस हजार एक सौ चौसठ रूपये का चेक नगर निगम महापौर अनिता ममगई को सौंपा था। शनिवार की दोपहर महापौर ने राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर जाकर उक्त राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंप दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम महापौर से ऋषिकेश में कोविड-19 को लेकर किए जा रहे तमाम इंतजामों की विस्तृत जानकारी ली।महापौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए तमाम नियमों का ऋषिकेश क्षेत्र में सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। इसके सार्थक नतीजे भी अब तक देखने को मिले हैं ।अब तक कोरोना महामारी से तीर्थ नगरी अछूती रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए भेजे गए खाद्यान्न की जानकारी देते हुए बताया कि राहत सामग्री का वितरण निगम के तमाम क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए बटवाया जा रहा है।