निगम कर्मचारियों ने कोविड 19 की लड़ाई में दिया एक दिन का वेतन

कर्मचारियों ने मेयर को सौपा एक लाख इक्कीस हजार का चेक
ऋषिकेश-कोरोना महामारी को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोषे में देने का फैसला लिया था।
आज दोपहर निगम कर्मचारियों ने एक लाख इक्कीस हजार एक सौ चौसठ रुपये का चेक नगर निगम मेयर को सौंप दिया।मेयर अनिता ममगाई ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियोंं द्वारा इसका अनुरोध किया गया था। उन्होंने कहा था कि यह राशि उनके वेतन से काटकर कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए दे दें। कोरोना प्रभावितों और पीड़ितों की सहायता में लगे कर्मवीरों के लिए निगम के कर्मियों द्वारा एक दिन का वेतन दिए जाने पर मेयर ने कहा कि आज वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देश पर भी संकट छाया हुआ है।ऐसे में प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य बनता है कि अपनी सामर्थ्य अनुसार पीएम और सीएम राहत कोष में अपना योगदान दे। मेयर ममगाई ने बताया कि निगम कर्मियों द्वारा सौंपा गया राहत राशि का चेक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंप दिया जायेगा। उन्होंने इस मौके पर नगर वासियों से भी कोविड 19 के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक राशि सहयोग के रूप में जमा करने का आह्वान भी किया।इस दौरान सहायक नगर आयुक्त ऐलम दास, विनोद लाल , टी एस रमेश रावत, राजेन्द्र गर्ग,धीरेंद्र, अभिषेक, प्रशांत,नरेश,महेंद्र, मुकेश,राजेंद्र,जितेन्द्र, जोगेंद्र आदि भी मोजूद रहे।