प्रदेश में एक लाख मास्क वितरित करेगी युवा कांग्रेस-गौतम नौटियाल

ऋषिकेश-कोरोना के खिलाफ लड़ाई में युवा कांग्रेस भी अपनी भूमिका निभा रही है। युकां ने तय किया गया है कि प्रदेश में एक लाख मास्क का वितरण किया जाएगा। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए मास्क अनिवार्य है। कई प्रदेशों मास्क के बगैर सड़कें पर निकलने पर भी प्रतिबंध है।उत्तराखंड में भी अब सरकार ने इस और सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

ऐसे में युवा कांग्रेस ने तय किया है कि प्रदेश में करीब एक लाख मास्क वितरित किए जायेंगे।उक्त जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक गौतम नौटियाल ने बताया कि युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में हाथों से बने होम मेड मास्क जरूरतमंद लोगों में वितरित करेगी, इसके लिए मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।आगाम 21 अप्रैल को यह मास्क वितरित किये जायेंगे।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर युवा कांग्रेस ने उत्तराखंड में एक लाख मास्क बनाने और वितरण करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के हर जिले में युवा कांग्रेस जरूरतमंदों तक यह मास्क पहुंचाने का काम शुरू कर देगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से भी संपर्क किया जा रहा है। इसमें सभी का सहयोग लिया जाएगा। इस मुहिम के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। इसमें प्रशासन से तालमेल बनाकर लॉकडाउन के नियमों के तहत ही इस अभियान को आगे बढ़ाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: