कोविड 19 कहर के बीच महिला कांग्रेस ने गरीबों को बाटा राशन

कोविड 19 कहर के बीच महिला कांग्रेस ने गरीबों को बाटा राशन

ऋषिकेश-कोरोना संकटकाल में शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के साथ राजनैतिक दल भी निरंतर प्रशासन के सहयोग से गरीब एवं जरूरतमंदो की मदद में जुटे हुए हैं।

 

कांग्रेस पार्टी की और से मलीन वार्डो पर फोकस कर प्रशासन के सहयोग सेअभियान चलाया जा रहा है।रविवार को अभियान के तहत वार्ड 8और 9 के मायाकुंड ,त्रिवेणी घाट, बंगाली बस्ती, छोटी सब्ज़ी मंडी के 100 जरूरत मंदो को कच्चा राशन वितरित किया गया ।सामाजिक संगठनों के सहयोग से किए गये इस पुनीत कार्य में महिला कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला कांग्रेस की नगर अध्य्क्ष मधु जोशी ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में सूचीबद्ध तरीके से जरूरत मंदो तक राहत सामग्री पहुचाई जा रही है।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से उत्पन्न आपदा की घड़ी में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित किए जाने को लेकर कांग्रेस ने जो अभियान शुरू किया है वह पूरी तरह से संकट जब तक नही टल जाता तब तक जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि नगर में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोए, इसका ख्याल रखना शासन,प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। वास्तविक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिलना सुनिश्चित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। राशन सामग्री और भोजन वितरण राजनीति से परे होकर सेवाभाव के साथ किया जाना चाहिए।इस दौरान निगम पार्षद मनीष शर्मा ,समाज सेवी अभिषेक शर्मा, ,त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला,वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश मास्टर,रचित गुप्ता ,चन्दर कांता जोशी, आसिम जोशी,अनंतय जोशी,मुकुल सक्सेना ,बंटी वोहरा, संजय नागपाल,चंदन वोहरा ,मोनू,पंकज आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: