सन्त निरंकारी मिशन कोरोनो संकट के समय मानव सेवा में तत्पर

सन्त निरंकारी मिशन कोरोनो संकट के समय मानव सेवा में तत्पर
संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने बांटी खाद्य सामग्री
ऋषिकेश– विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते देश में पूर्ण लोक डाउन के कारण लाखों नागरिक जो रोजमरा के जीवन से प्रभावित हो रहा हैंं , उन लोगो तक हर सम्भव मदद के लिए सन्त निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन सहायक साबित हो रहा है।
जैसे ही देश के प्रधानमंत्री ने विगत 24 मार्च को देश व्यापी लॉक डाउन की घोषणा की तभी से सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने समाज के जरूरत मंद लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवानी शुरु कर दी थी।
इसी कड़ी में आज पुनः चेरिटेबल फाउंडेशन के महात्माओ ने 110 परिवारो को ऋषिकेश, श्यामपुर, शीशमझाड़ी, ढालवाला, 14 बीघा, शिवाजीनगर ,आई डी पी एल, कृष्णानगर क्षेत्र में खाद्य सामग्री वितरित की। इसमे आटा, दाल, चावल, चीनी, रिफाइंड, चाय पत्ती, नामक, मिर्च, हल्दी आदि सामग्री का वितरण किया गया। इसमे ऋषिकेश ब्रांच संयोजक, संचालक, ज्ञान प्रचारक, शिक्षक सेवादल एवं चेरिटेबल के महात्माओ ने सहयोग किया।