कोविड 19 की जंग में हर भाजपाई करे अपना महत्वपूर्ण योगदान-अनिता ममगाई

Dainik yog nagari news
कार्यकर्ताओं की बदोलत संगठन आज सबसे बड़ी पार्टी- महापौर
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं।कहा कि,
कोरोना वायरस की जंग में शहर के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के सच्चे सिपाही की भांति सोशल डिस्टेसिंग के साथ जरुरतमंदों की मदद करने के लिए जिस प्रकार सहयोग का हाथ आगे.बड़ाया है वह काबिलेतारीफ है।नगर निगम महापौर ने भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि वर्ष 1980 में स्थापित हुई पार्टी अपनी आर्दशवादी सोच,मजबूत विचारधारा कार्यकर्ताओं के त्याग और सर्मपण के बूते आज देश ही नही बल्कि दुनिया के सबसे बड़े और मजबूत संगठन के रूप में अपनी पहचान अंकित करा चुकी है।
भाजपा एक अनुशासित एवं संगठित व राष्ट्रहित चिंतन की सोच रखने वाला राजनैतिक संगठन है।राष्टवादी विचारधारा और सिधांतों से भाजपा ने सदैव राष्ट्र हित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है।पार्टी को अपने खून पसीने से सीचने वालों को श्रद्वापूर्वक नमन करते हुए महापौर ने कहा कि उनकी वजह से ही भाजपा सत्ता के शीर्ष पर पहुंच कर आज देश के 130 करोड़ जनता का नेतृत्व कर रही है।उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस सदैव गरीबो का सशक्तिकरण रहा है।उन्होंनेपार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भारत को कोविड-19 से मुक्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करने का आह्वान भी किया।