कोरोना संकट की चुनौतियों ने बदली महापौर की दिनचर्या,रातदिन जनता की अपेक्षा पर खरा उतरने के लिए डटी हैं मैदान में

ऋषिकेश-कोरोना वायरस संकट से शहरवासियों को सकुशल निकाल लेने की चुनौतियों ने नगर की प्रथम नागरिक नगर निगम महापौर अनिता ममगाई की दिनचर्या को पूरी तरह से बदल दिया है।प्रधानमंत्री के आह्वान पर पहले जनता बंद और उसके बाद लॉकडाउन के बाद लोग भले ही लोग घरों में आराम कर कर बोर महसूस कर रहे हों लेकिन दूसरी और व्यवस्थाओं को बनाने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर हैं वह लगातार बिना रूके बिना थके मैदान में डटे हुए हैं।
नगर निगम महापौर भी सरकारी मशीनरी की तरह ही पिछले दस दिनों से लगातार अठारह से बीस- बीस घंट काम कर रही हैं।देर रात तक सोने से पहले वह शासन -प्रशासन के अधिकारियों से सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक घटनाक्रम की जानकारियां जुटाती हैं।


कोविड 19 वायरस को लेकर जहां दुनियाभर में कहर बरपा हुआ है वहीं हमारे देश में भी इस वैश्विक महामारी को लेकर हर गुजरते दिन के साथ इस महामारी की चपेट में आने वालों का आंकड़ा तेजी से बड़ रहा है।इन सबके बीच संकट के समय नगर निगम की तमाम व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने की चुनौतियों के बीच महापौर की दिनचर्या पूरी.तरह से बदल गई है।नगर निगम महापौर ने बताया देर रात तक सभी महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा और फिर अगले दिन की रणनीति को इम्पलीमेंट करने की जद्दोजहद में कब दिन बीत जाता है पता ही नही चलता।सुबह पांच बजे नियमित रूप से जगने के बाद वह.योगा कर खुद को फिट रखने की कोशिश करती हैं।इसके बाद अखबार पढ़कर निगम अधिकारियों से बात कर अपडेट कर लेती हैं।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुसीबत के समय में सभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। यह मनुष्य की जिंदगी मौत से जुड़ा मामला है। हम सभी को पूरी निष्ठा से जनहित में काम करना है। महापौर ने तमाम शहरवासियों से अपील की है कि घरों में रहें।रामायण देखें,महाभारत देखें और परिवार के साथ वक्त बिताये।
शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के साथ साथ लॉकडाउन का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: